- आज 12-12 घंटे का दिन-रात: उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में वसंत संपात देखने पहुंचे छात्र-खगोलप्रेमी, आज से दिन होंगे लंबे
- 30 रोजों के बाद मनाई गई ईद: इंदिरा नगर ईदगाह में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, नमाज के बाद गले मिलकर बांटी खुशियां; पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
- शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला से सजे बाबा महाकाल: तड़के भस्म आरती में भक्त हुए भाव-विभोर, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा परिसर!
- उज्जैन में ‘नैवेद्य लोक’ बना नया फूड हब: CM ने किया था उद्घाटन, शाम 5 से रात 10 बजे तक लगेंगे फूड स्टॉल्स
- उज्जैन में चेटीचंड पर भव्य शोभायात्रा: CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, झूलेलाल के जयकारे गूंजे
नाबालिग भांजी से देह व्यापार करवा रहे थे मौसा-मौसी
नागझिरी थाना क्षेत्र स्थित शिप्रा एवेन्यू में एक महीने से मौसा-मौसी 15 साल की नाबालिग भांजी से देह व्यापार करवा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर मौसा-मौसी को गिरफ्तार कर लिया है। मौसा ने भी उसके साथ कुकृत्य किया है।
टीआई संजय वर्मा ने बताया मुखबिर की सूचना पर शिप्रा एवेन्यू में दबिश देकर नाबालिग को मुक्त कराया। उसके मौसा रवि पिता हीरालाल और मौसी ज्योति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला थाना प्रभारी रेखा वर्मा ने किशोरी से पूछताछ की। किशोरी ने बताया वह 7वीं कक्षा में पढ़ती है। गर्मी की छुट्टियों में मौसी के यहां रहने आई थी। कुछ दिन पहले रात के समय मौसा का दोस्त आया और घर में बैठकर शराब पीने के बाद दुष्कर्म किया। इसके बाद रोजाना मौसा किसी को लेकर आता और शराब पिलाने के बाद नाबालिग के साथ छोड़ देता। मौसा ने खुद भी उसके साथ दुष्कर्म किया है। रवि ने तीन आरोपियों के नाम बताए, जाे किशोरी से दुष्कर्म करते थे। इनमें राजकुमार और गोलू शाजापुर के पास केसूनी के रहने वाले हैं और तीसरा आरोपी लाखन बेरछा का बताया जाता है। टीआई वर्मा ने बताया रात में ही रवि को लेकर तीनों आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम रवाना कर दी है। आरोपियों पर धारा 376 एवं पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। मौसी पर भी नाबालिग को अनैतिक कार्य में लगाने का केस दर्ज होगा। मौसा शराब पिलाने और भांजी के साथ दुष्कर्म के लिए हर बार दो हजार रुपए लेता था। पुलिस मामले में जांच कर रही है। मौसी ज्योति ने बताया वह शाजापुर के समीप के ग्राम केसूनी के रहने वाले हैं। काम की तलाश में उज्जैन आए थे। पुलिस को अंदेशा है कि ज्योति भी देह व्यापार के धंधे में लिप्त है। रवि बताता है वो मजदूरी करता है और पांच हजार रुपए महीना कमाता है, जबकि शिप्रा एवेन्यू में वे जिस मकान में रहते हैं, उसका किराया 3.5 हजार रुपए है।