- फिल्म निर्माता Vinod Bhanushali महाकाल दर्शन को पहुंचे, दर्शन के बाद नए प्रोजेक्ट्स की घोषणा कि; टीम ने शुरू किया लोकेशन सर्वे
- अक्षय तृतीया पर 112 जोड़ों का सामूहिक विवाह-निकाह:कार्तिक मेला ग्राउंड में आयोजन, CM मोहन यादव देंगे आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में विधि-विधान से भस्म आरती, वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट; बाबा का रजत मुकुट से हुआ श्रृंगार
- उज्जैन महाकाल मंदिर में अलौकिक सुबह: चांदी के पट खुले, भस्म आरती में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद भस्म चढ़ी, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
जरा सी बात पर बहा दिया लहू, तलवार से हमलाकर दाग दी गोली
उज्जैन :- सोमवार की सुबह छोटा सराफा जहाज गली मार्ग पर चहल-पहल शुरू हुई तो किसी ने सोचा नहीं था कि यहां गोलियां चलेंगी और खून बहेगा। कुछ ही देर में तलवारें लहराईं, गोलियां चलीं तो लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चार हमलावरों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज कर लिया गया है, विवाद की वजह सिर्फ इतनी सी थी कि निर्माणाधीन मल्टी के बाहर सड़क पर रेत पड़ी हुई थी।
सड़क पर रैती पड़ी होने से विवाद
रामजी की गली में रहने वाले 45 वर्षीय वरुण पिता मोहनलाल शर्मा को दो गोली लगी है। एक कंधे पर व दूसरी पैर में। बताते हैं कि जहाज गली में ही रहने वाला चंदू नामक युवक सुबह ऑटो लेकर निकला था। सड़क पर रैती पड़ी होने से उसने विवाद शुरू किया। मल्टी में मौजूद संजू पिता ओंकारलाल ठाकुर से कहा-सुनी के बाद साथियों को बुलवा लिया और चंदू ने संजू पर तलवार से हमला बोल दिया।
वरुण पर गोलियां चला दीं
इस दौरान बीच-बचाव कर रहे वरुण पर गोलियां चला दीं। दोनों को गंभीर रूप से घायल कर हमलावर फरार हो गए। सूचना मिलते ही खाराकुआं थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। वरुण को इंदौर रैफर किया गया है, जबकि तलवार से घायल संजू को जिला अस्पताल में भर्ती किया है।
चार हमलावरों के नाम सामने आए
गौतम ने बताया कि चार हमलावरों के नाम सामने आए हैं, इसमें चंदू के अलावा पवन, संजू व मोनू शामिल हैं। सभी की तलाश की जा रही है। चंदू का आपराधिक रिकॉर्ड है, वह हिस्ट्रीशिटर भी बताया जा रहा है। जिस जगह विवाद हुआ वह मल्टी ईश्वर भाया नामक व्यक्ति की है। वहीं घायल वरुण ईश्वर का भतीजा बताया जा रहा है।