- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 31-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
पर्यटकों की अगवानी के लिए पांच लाख के गमलों और पेंटिंग्स से सजा महाकाल ओवरब्रिज
उज्जैन :- इंदौर रोड से महाकाल मंदिर जाने वाले मार्ग पर स्थित ओवरब्रिज पर्यटकों की अगवानी के लिए हरियाली और रंगबिरंगी पेंटिंग्स से सजाया जा रहा है। नगर निगम ब्रिज की सजावट पर 5 लाख रु. खर्च कर रहा है। चारों भुजाओं पर 400 हैंगिंग गमलों से हरियाली की है। निगम ने ऊंचे गमलों में पानी देने के लिए विशेष टैंकर भी बनवाया है।
1992 में बना था त्रिआयामी पुल, 2016 में हो गया चारभुजाधारी
महाकाल मंदिर जाने वाले मार्ग पर रेलवे क्राॅसिंग पर सिंहस्थ 1992 में तीन तरफा पुल बनाया गया था। सिंहस्थ 2016 की तैयारी के क्रम में इसका विस्तार करते हुए चौड़ीकरण के साथ पुल की चौथी शाखा बनाई, जो रुद्रसागर के समीप त्रिवेणी संग्रहालय तक पहुंचती है। इस तरफ से हरसिद्धि, रामघाट का रास्ता जाता है।
गमलों में लगी बेलें और पौधे, जिनमें सालभर खिलते रहेंगे फूल
अपर आयुक्त विशालसिंह चौहान के अनुसार गमलों को पुल के साथ फिक्स किया ताकि चोरी न हों। इन्हें इतनी ऊंचाई पर लगाया है कि इनमें तोड़फोड़ न कर सकें। इनमें लेंटेना बेल, नोलिना पाम, चंपा जैसे पौधे लगाए हैं, जिनमें हमेशा फूल खिलते रहेंगे। इनकी देखभाल के लिए निगमकर्मियों को पाबंद भी किया है।