- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
नाराज है छात्र विक्रम विश्वविद्यालय से
उज्जैन | अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा उज्जैन संभाग के तत्वावधान में शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संभाग स्तरीय शिकायत निवारण शिविर का आयोजन गुरुवार को किया गया। इसमें सबसे अधिक शिकायत उज्जैन जिले से विक्रम विश्वविद्यालय को लेकर थी। शिविर में कुल 464 शिकायते दर्ज की गई। इनमें से 245 का निराकरण मौके पर किया गया। शेष 219 का निराकरण शासन, विश्वविद्यालय और अन्य स्तर पर किया जाना है। शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिकायत निवारण शिविर में प्रमुख सचिव उच्चशिक्षा हरिरंजन राव, आयुक्त डीपी आहुजा शामिल होने वाले थे, लेकिन किन्ही कारणों से नहीं आ सकें। इनके स्थान पर उच्च शिक्षा विभाग के कर्तव्यस्थ अधिकारी आलोक शर्मा, धीरेंद्र शुक्ला शामिल हुए।
सात जिले शामिल
शिविर में विवि परिक्षेत्र के सातों जिलों में सबसे अधिक 310 शिकायते उज्जैन जिले से थी। इसमें सबसे ज्यादा शिकायत 189 विश्वविद्यालय से संबंधित थी। शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रचार समिति संयोजक कविता जैन ने बताया कि शिविर में उज्जैन संभाग के सभी शासकीय/अशासकीय/अनुदान प्राप्त महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी, उच्चशिक्षा विभाग में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी की ओर से विद्यार्थी स्थानांतरण प्रमाण-पत्र, अंकसूची, माइग्रेशन, प्रवेश, छात्रवृत्ति और आवास महाविद्यालय विभिन्न संकायों की सीट संख्या का निर्धारण, पद निर्माण, जनभागीदारी से संचालित स्ववित्तीय पाठ्यक्रम प्रकरण, अधिकारी-कर्मचारी न्यायालयीन प्रकरण, पेंशन, वित्तीय अनियमितता, समयमान वेतनमान, अनुकंपा नियुक्ति, पदोन्नति-क्रमोन्नति के साथ सीएम हेल्पलाइन के सभी प्रकरणों को निराकरण के लिए प्रस्तुत किया गया। कुल ४६४ शिकायते दर्ज की गईं। इनमें से 245 का निराकरण मौके पर किया गया। अधिकारी-कर्मचारी से संबंधित 227 और विद्यार्थियों से संबंधित 237 शिकायतें थी।
शिविर में विक्रम विवि कुलसचिव डीके बग्गा, अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा उज्जैन संभाग आरसी जाटवा, शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्राचार्य सुधा श्रीवास्तव पूरे समय मौजूद थे। शिविर में महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी महेश शर्मा का सहयोग रहा। खास बात यह रही कि शिविर में संभाग के सभी शासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्य मौजूद थे। संचालन शैलेंद्र भारल ने किया।