- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
- अलसुबह भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
निगम का आदेश- तरणताल और विकसित बगीचों में अब गरबे नहीं
उज्जैन | शहर के विकसित उद्यानों में गरबे और निजी, सांस्कृतिक, राजनीतिक व अन्य आयोजन नहीं होंगे। तरणताल में गरबे की अनुमति भी निरस्त कर दी है। गरबे के लिए ऐसे उद्यान की जमीन ही दी जाएगी जहां विकास कार्य नहीं हुए हैं। यह अनुमति जोनल अधिकारी जांच पड़ताल के बाद ही जारी करेंगे। शहर के उद्यानों में गरबे के आयोजनों को लेकर निगम के जनप्रतिनिधियों के बीच दो गुट बनने के चलते निगमायुक्त डॉ. विजयकुमार जे ने सोमवार को आदेश जारी कर उहापोह को खत्म कर दिया। जनप्रतिनिधियों का एक गुट सशर्त अनुमति देने के पक्ष में है तो दूसरा किसी भी शर्त पर अनुमति नहीं देना चाहता। गरबा उत्सव के लिए आवेदन आ चुके हैं। आयुक्त डॉ. जे ने तरणताल में गरबे के लिए आए आवेदन को निरस्त कर दिया है। अविकसित उद्यानोें में भी जांच के बाद जोनल अधिकारी ही अनुमति देंगे।