- Ujjain Mahakal Bhasma Aarti: रजत मुकुट में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती में पहुंचे सितारे: सुनील जोशी, किंजल दवे, मोनल गज्जर और उल्का गुप्ता ने किए दर्शन, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद!
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती का दिव्य नजारा: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत श्रृंगार, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
निगम का पहला सम्मेलन:निगम का पहला सम्मेलन 6 को, सभापति और अपील समिति का चुनाव भी होगा
- शपथ को लेकर अभी संशय, मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद होगा तय
- कलेक्टर के मुताबिक सुबह 10 से 10:30 बजे तक शपथ दिलाई जाएगी
मतगणना के 19 दिन बाद 6 अगस्त को निगम का पहला सम्मेलन होगा। इसी दिन सभापति और अपील समिति का चुनाव भी होगा। महापौर के शपथ ग्रहण को लेकर स्थिति संशय वाली बनी हुई है। सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के उज्जैन आने की संभावना हैं। इसी दौरान संगठन बातचीत कर तय करेगा कि शपथ ग्रहण कब होना है। तैयारी यह भी है कि 4 अगस्त को शपथ ग्रहण समारोह हो जाए।
कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि नगर पालिका निगम के अध्यक्ष (स्पीकर) के पद के लिए निर्वाचन एवं अपील समिति के सदस्य के निर्वाचन के लिए 6 अगस्त को सुबह 10 बजे निगम में आहुत किया है। प्रथम सम्मेलन के पूर्व शपथ लेने से बचे रहे महापौर एवं पार्षद को सम्मेलन में ही शपथ ग्रहण कराई जाएगी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम सुबह 10 बजे नगर निगम के सभागृह में होगा। नाम निर्देशन हेतु प्रपत्र निर्वाचन शाखा नगर पालिका निगम से प्राप्त किए जा सकते हैं।
ऐसा रहेगा सभापति और अपील समिति निर्वाचन कार्यक्रम
कलेक्टर के मुताबिक सुबह 10 से 10:30 बजे तक शपथ दिलाई जाएगी। उपस्थिति एवं नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने का समय 11 से 12 बजे तक रहेगा। नाम निर्देशन पत्रों की जांच दोपहर 12 बजे से 12.15 बजे तक की जाएगी। नाम वापसी दोपहर 12.45 बजे तक की जाएगी। निर्वाचन के लिए विधि मान्य अभ्यर्थियों की घोषणा दोपहर 12.45 बजे से की जाएगी। निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों द्वारा मतदान दोपहर 1.30 बजे से अपराह्न 3 बजे तक किया जाएगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। निर्वाचित अध्यक्ष एवं अपील समिति सदस्य की घोषणा की जाएगी।