- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
निगम की अनदेखी:मकान तोड़ने के नोटिस, रहवासियों ने कलेक्टर कार्यालय को घेरा
- गुलमोहर व ज्ञान टेकरी के सैकड़ों परिवारों को बेघर होने का डर
कई सालों से मकान बनाकर या मकान खरीदकर रह रहे परिवारों के घरों को सिंहस्थ क्षेत्र के नाम पर उजाड़े जाने के विरोध में रहवासी मैदान में उतर गए हैं। उन्होंने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर दिया। रहवासियों का कहना है कि गुलमोहर एवं ज्ञान टेकरी काॅलोनियों के रहवासी आशियाना उजड़ने की चिंता में डूबे हुए हैं। उन्हें फिर नोटिस जारी किया गया है।
पिछली बार भी सिंहस्थ के नाम पर अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी किए थे। एक बार फिर मकानों को तोड़ने के नोटिस भेजे जा रहे हैं। सोमवार को गुलमोहर व ज्ञान टेकरी कॉलोनी के सैकड़ों परिवारों के लोगों ने कांग्रेस नेता विवेक यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर घेराव किया।
कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग की गई कि इस क्षेत्र में सिंहस्थ नहीं लगता है। यहां पर सभी लोगों के मकान बन चुके हैं और यह गरीब मजदूर वर्ग के लोग हैं। इन काॅलोनियों में विधायक निधि से विकास कार्य भी हुए हैं। ऐसे में इन्हें हटाया जाना न्याय संगत नहीं है। यादव ने कहा गुल मोहर कॉलोनी व ज्ञान टेकरी के लोग गरीब की श्रेणी में आते हैं। इन लोगो के मकान तोड़े गए तो ये वापस मकान नहीं बना पाएंगे। प्रशासन जाकर भौतिक सत्यापन करवा लें।
वहां पर सिंहस्थ क्षेत्र नहीं लगता है और न ही सिंहस्थ के लिए पार्किंग होती है। उन्होंने चेताया गरीबों के साथ अत्याचार नहीं होने देंगे। कलेक्टर से मकान तोड़ने के नोटिस निरस्त कर इस क्षेत्र को सिंहस्थ मुक्त करने की मांग की है। प्रदर्शन में गजेंद्र मारोठिया, पं. ईश्वर अग्निहोत्री, संजय शर्मा, बाबूलाल सोनी आदि मौजूद थे।