- उज्जैन में त्योहारों से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च, टावर चौक से नीलगंगा तक निकला मार्च; होली, रंगपंचमी और रमजान के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
- महाकाल में तड़के भस्म आरती, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट: पंचामृत अभिषेक, रजत मुकुट-त्रिपुण्ड से दिव्य श्रृंगार; “जय श्री महाकाल” के जयघोष से गूंजा मंदिर
- उज्जैन में मंदिर क्षेत्र के पास युवक से मारपीट: युवती के साथ होटल जा रहा था, बजरंग दल ने रोका; मोबाइल में अश्लील फोटो-वीडियो होने का आरोप, पुलिस ने जब्त किया फोन
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट: रजत मुकुट, त्रिपुण्ड और पुष्पमालाओं से सजे बाबा, “जय श्री महाकाल” से गूंजा परिसर
- एमपी बजट 2026-27: सिंहस्थ के लिए 13,851 करोड़ का प्रस्ताव, उज्जैन में 3,060 करोड़ के नए विकास कार्य; 4.38 लाख करोड़ के कुल बजट में सिंहस्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस
निगम को ठेंगा, क्षेत्रवासियों ने चंदा कर नालियां बनाईं
जनभागीदारी : वार्ड-४० के मयूर नगर में स्वच्छता की अनुकरणीय पहल, शुरू किया निर्माण
मयूर नगर के रहवासियों ने स्वच्छता के मामले में एक बेहतर मिसाल प्रस्तुत की है। रहवासियों ने नाली निर्माण के लिए पहले नगर निगम और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि से आस लगाई, जब सुनवाई नहीं हुई तो लोगों ने ही इसका बीड़ा स्वयं उठाया। अपनी क्षमता अनुरूप चंदा किया और जनभागीदारी से नाली निर्माण शुरू कर दिया।
मक्सी रोड वार्ड-४० अंतर्गत मयूर नगर की एक गली में रहवासी लंबे समय से कच्ची और गंदगी से भरी नाली से परेशान हैं। नाली नहीं बनी होने से क्षेत्र में गंदगी पसरी रहती है। आसपास कुछ खाली प्लॉट होने से गंदगी और भी बढ़ गई है। गंदे पानी की निकासी व्यवस्थित हो, इसके लिए क्षेत्रवासी लंबे समय से पक्की नाली निर्माण की मांग कर रहे हैं। बावजूद कार्रवाई नहीं होने सेअब लोगों ने अपने बूते इस समस्या का निराकरण करने का निर्णय लिया है। क्षेत्र के मगनलाल, संजय लोहार, जगदीश सहित १२ परिवारों ने पहल करते हुए जनभागीदारी से नाली निर्माण शुरू किया है। रविवार को निजी जेसीबी के जरिए नाली में जमा मलबा निकलवाया गया। रहवासियों के अनुसार नाली खाली होने के बाद इसका पक्का निर्माण करवाया जाएगा।