- राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म अर्पित होते ही गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
- महाकाल मंदिर में तड़के हुई भस्म आरती, वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद खुले गर्भगृह के पट; शेषनाग मुकुट में सजे बाबा महाकाल!
- स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट, महाकाल का हुआ पंचामृत अभिषेक; भांग-चंदन और गुलाब माला से हुआ दिव्य श्रृंगार!
निजी अस्पतालों में मरीजों से लूट, कांग्रेेस ने किया कलेक्टर कार्यालय का घेराव
उज्जैन | रविवार को फ्रीगंज के एसएस गुप्ता हॉस्पिटल में पंवासा निवासी बीपीएल श्रेणी के गरीब मरीज की मौत के बाद हुए हंगामे ने गरीबों के साथ निजी अस्पतालों द्वारा की जा रही लूट, खसौट उजागर कर दी है। कांग्रेस ने इस मामले में प्रशासन को घेरने तथा निजी अस्पतालों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए आंदोलन की घाोषणा की है। कांग्रेस नेता दीपक मेहरा, पार्षद आत्माराम मालवीय, अजीतसिंह ठाकुर आदि ने बताया निजी अस्पताल उपचार के नाम पर किस तरह से मरीजों और उनके परिजनों का शोषण कर रहे हैं। इसका उदाहरण एसएस हॉस्पिटल में गरीब श्रेणी के कैलाश देवड़ा की मौत प्रकरण से मिलता है।
अत: निजी चिकित्सालयों में प्रशासन उपचार की दरें, जांच शुल्क, कमरों का किराया आदि तय करें, ताकि गरीबों का शोषण नहीं हो सकें। आज शाम ४ बजे कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन दिया जाएगा। साथ ही एसएस हॉस्पिटल सहित अन्य मनमानी करने वाले अस्पतालों का लायसेंस निरस्त करने की मांग भी की जाएगी।