- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
- उज्जैन में बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार: भांग, चंदन और त्रिपुंड से सजे राजाधिराज, भस्म आरती में उमड़ी आस्था
- उज्जैन में किसान कांग्रेस के प्रदर्शन पर बढ़ा तनाव, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प; तीन लोगों को हिरासत में लिया गया
- महाकाल मंदिर में भोर की भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद राजाधिराज स्वरूप में हुए बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: उज्जैन में घाटों पर उतरी प्रशासनिक टीम, भीड़ प्रबंधन पर सबसे ज्यादा जोर
निजी अस्पताल कोविड मरीजों से मनमाने चार्जेस नहीं वसूल सकेंगे
प्राइवेट हॉस्पिटल में मरीजों से मनमाने चार्जेस नहीं वसूले जा सकेंगे। कोविड मरीजों के इलाज की दरें तय होगी। कोविड मरीजों को निर्धारित दर पर ही प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज मिल सके, इसके लिए जिला प्रशासन गाइडलाइन जारी करेगा। इंदौर की तरह यहां भी दरें तय की जाएगी। जिसमें आइसोलेशन रूम चार्ज, पीपीई कीट सहित अन्य शुल्क का निर्धारण होगा। जिन्हें हॉस्पिटल के बोर्ड पर डिस्प्ले करवाई जाएगी।
साथ ही रेट लिस्ट को सार्वजनिक भी किया जाएगा ताकि मरीजों और उनके परिजनों को पता चल सके की किस इलाज का कितना खर्च निर्धारित है। इस व्यवस्था से मनमाने चार्जेस पर काफी हद तक नियंत्रण हो सकेगा और मरीजों का इलाज निर्धारित दर पर हो सकेगा। प्राइवेट हॉस्पिटल प्रबंधन निर्धारित दर से ज्यादा राशि नहीं ले सकेंगे। ज्यादा राशि लेने की शिकायत सामने आने पर जिला प्रशासन संबंधित हॉस्पिटल पर कार्रवाई करेगा।
निजी अस्पताल कोविड मरीजों से मनमाने चार्जेस नहीं वसूल सकेंगे, कलेक्टर बोले- अब रेट तय होंगे…
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने शहर के 13 प्राइवेट हॉस्पिटल में पॉजिटिव मरीजों के इलाज के आदेश जारी किए हैं। प्रत्येक प्राइवेट हॉस्पिटल में पांच-पांच बेड पॉजिटिव मरीजों के लिए रहेंगे। जिसमें मरीजों को भर्ती रखकर उनका इलाज किया जाएगा।
ये हो सकती संभावित दरें
पीपीई कीट के 1500 रु., ऑक्सीजन के 1500 रु., कंसल्टेंट डॉक्टर की फीस 7 से 10 दिन की होगी। आइसोलेशन रूम की दरें भी तय होगी।
ज्यादा राशि नहीं ले सकेंगे
प्राइवेट हॉस्पिटल में कोविड मरीजों के इलाज की व्यवस्था शुरू होने के बाद इंदौर की तरह यहां भी पॉजिटिव मरीजों के इलाज की दरें निर्धारित कर दी जाएगी। जिसका पालन सभी प्राइवेट हॉस्पिटल को करना होगा। निर्धारित दरों से ज्यादा राशि नहीं ली जा सकेगी।
आशीष सिंह, कलेक्टर