- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत चंद्र-त्रिशूल से सजा बाबा का दिव्य रूप, गूंजे जयकारे
- CM मोहन यादव के विजन को रफ्तार: विक्रम विश्वविद्यालय ने शुरू किया अभियान, फार्मा कंपनियों को जोड़ने और स्टूडेंट्स को स्किल्ड बनाने पर फोकस
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: रेल से आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था पर फोकस, अधिकारियों ने किया स्टेशनों का निरीक्षण
निर्देश: एसपी के ऑर्डर से महकमे में मचा हड़कंप
थानों पर रोज होने वाली कार्रवाई का अपडेट देना पड़ रहा भारी
एसपी द्वारा पिछले एक सप्ताह से थानों में पदस्थ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का चार्ट तैयार कराने के साथ ही शिफ्ट सिस्टम लागू करने पर जोर दिया जा रहा है। थानों पर रोजे होने वाली कार्रवाई की जानकारी एसपी द्वारा लगातार ली जा रही है।
एक के बाद एक मिल रहे निर्देशों से महकमे में हड़कंप मचा है। एसपी के निर्देशों का असर यह है कि जो पुलिसकर्मी ड्यूटी के नाम पर मौज-मस्ती कर रहे थे उन्हें अब फील्ड में उतरना पड़ रहा है।
एसपी और एएसपी सिटी द्वारा सुबह शाम रेडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से थानों में होने वाली कार्रवाई काअपडेट लिया जा रहा है। थानों से मिलने वाली जानकारी को अपडेट करने के साथ ही थाना प्रभारी, सीएसपी से सवाल जवाब भी किये जा रहे हैं। आरक्षक से लेकर थाना प्रभारी सभी एक समान ड्यूटी चार्ट के हिसाब से काम कर रहे हैं।
फील्ड में घूमने से लेकर रात्रि गश्त भी दुरुस्त हुई है लेकिन कई पुलिसकर्मियों को एसपी द्वारा दिये जा रहे निर्देश और की जाने वाली कार्रवाई रास नहीं आ रही है। खास बात यह कि जो लोग फील्ड में ईमानदारी से काम करते थे उन्हें तो कोई परेशानी नहीं है लेकिन जो लोग काम नहीं करते थे उन्हें अब जरूर परेशानी हो रही है।
बल की कमी का बहाना
अनेक थानों में स्वीकृत बल के मान से आरक्षक से लेकर एसआई तक की कमी है, ऐसी स्थिति में जो बल थाने में मौजूद है उन्हें शिफ्ट के हिसाब से बांटने में परेशानी आ रही है लेकिन इस प्रकार की बहानेबाजी को एसपी ने नकारते हुए प्रत्येक पुलिसकर्मी को फील्ड में उतार दिया है।
एक चर्चा यह भी
आचार संहिता लगने से पहले एसपी द्वारा जिले के थानों में पदस्थ पुलिसकर्मियों के अलग-अलग थानों में स्थानांतरण किये थे। स्थानांतरित हुए अनेक पुलिसकर्मी राजनीतिक दबाव बनाकर पुन: शहरी थानों में पदस्थ हो गये।
सूत्र बताते हैं कि एसपी के आदेश के बावजूद शहरी थानों में ड्यूटी का मोह नहीं छोडऩे वाले पुलिसकर्मियों को अब एसपी द्वारा सही ड्यूटी का सबक सिखाया जा रहा है।