- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
- महाकाल मंदिर परिसर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग: निर्माण कार्य रोका गया, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- भोर में खुले महाकाल के पट: जल और पंचामृत से अभिषेक, रजत आभूषणों में सजे बाबा
- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
नृसिंहघाट मंदिर में चोरी का प्रयास, ताले टूटे
उज्जैन। बीती रात नृसिंहघाट स्थित मंदिर में अज्ञात बदमाशों ने ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया। बदमाश वारदात में सफल नहीं हो पाये। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। नृसिंह घाट स्थित भगवान नृसिंह के मंदिर के गेट के अज्ञात बदमाशों ने सब्बल से ताले तोड़े और दानपेटी से रुपये चुराने की कोशिश की। सुबह पुजारी तुषार दाणी यहां पहुंचे तो गेट के ताले टूटे देखे जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुजारी दाणी ने बताया कि रात के समय नृसिंहघाट पर नशा करने वाले एकत्रित होते हैं संभवत: उन्हीं लोगों ने चोरी का प्रयास किया होगा।