- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
नेतागिरी करना महंगा पड़ा: नूरी खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर छोड़ा
दो दिन पहले तपोभूमि ऑक्सीजन प्लांट पर पहुंचकर कर्मचारियों से की थी अभद्रता
उज्जैन। कोरोना संक्रमण के चलते प्रशासन द्वारा शहर में कफ्र्यू लागू किया गया है। 25 अप्रैल की रात कांग्रेस नेत्री नूरी खान नेतागिरी करने कुछ लोगों के साथ इंदौर रोड़ स्थित तपोभूमि के आगे ऑक्सीजन प्लांट पहुंची और कर्मचारियों से अभद्रता कर फोटो वीडियो भी बनाये। नानाखेड़ा पुलिस ने कांग्रेस नेत्री के खिलाफ धारा 188, 353 के तहत प्रकरण दर्ज किया और सुबह उन्हें घर से गिरफ्तार कर थाने लाकर नोटिस तामिल कराने के बाद छोड़ दिया।
सीएसपी वंदना चौहान ने बताया कि नूरी खान 25 अप्रैल की रात करीब 10 बजे कुछ लोगों के साथ तपोभूमि स्थित ऑक्सीजन प्लांट पहुंची थीं। उन्होंने मोबाइल से फोटो वीडियो बनाये। उन्हें रोकने पर कर्मचारियों से अभद्रता की। ड्यूटी पर मौजूद नानाखेड़ा थाने के प्रधान आरक्षक ने कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन के चलते धारा 188 के तहत प्रकरण दर्ज किया। ऑक्सीजन प्लांट के कर्मचारियों ने भी थाने में आवेदन दिया कि नूरी खान ने कार्य में बाधा पहुंचाई इस पर धारा 353 भी बढ़ाई गई। उन्हें नोटिस तामिल कराने के लिये नानाखेड़ा थाने की पुलिस टीम घर से लाई थी। कार्रवाई पूरी होने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।