- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 26-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
नौतपा का सातवां दिन, रात का पारा डेढ़ डिग्री गिरा, 3 से 5 जून में बारिश के आसार
उज्जैन. शहर में पिछले तीन-चार दिनों से चल रही तेज हवा के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है। बीते 24 घंटों के भीतर भी रात के तापमान में गिरावट हुई। वहीं दिन में तापमान बढ़ने से उमस के कारण लोग परेशान होते रहे।
रविवार को दिनभर 4 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलती रही। तीन-चार दिनों के मुकाबले हवा की गति थोड़ी कमजोर पड़ी, जिसके कारण दिन में पारा आधा डिग्री बढ़ गया। पूरे दिनभर उमस के कारण लोग परेशान होते रहे। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक है। रात के तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट आने से थोड़ी राहत मिली। शनिवार-रविवार की रात न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा, जोकि सामान्य तापमान से 0.2 डिग्री अधिक है। अरब सागर से सक्रिय हुए मानसून के बाद अब जल्द ही बारिश की स्थितियां भी बनने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 3 से 5 जून के बीच शहर में बादल छाने के अलावा बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने के भी आसार हैं।
नौतपा में ऐसा गुजरा सप्ताह
दिन अधिकतम न्यूनतम
25 मई 43.1 28
26 मई 41.5 26
27 मई 42.4 28.4
28 मई 41.5 27.2
29 मई 40.5 27
30 मई 40 27.5
31 मई 40.5 26