- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज कल से तापमान बढऩे के आसार
कड़ाके की सर्दी से राहत नहीं, धूप खिली…
उज्जैन। कड़ाके की सर्दी से अब तक लोगों को राहत नहीं मिली है। बीती रात न्यूनतम तापमान 8.8 दर्ज किया गया। मौसम विभाग भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार कल से सिस्टम में परिवर्तन के साथ ही तापमान बढऩे के आसार बने हुए हैं।
वेधशाला से मिली जानकारी के मुताबिक बिती रात न्यूनतम तापमान 8.8 दर्ज हुआ जबकि कल दिन का तापमान अधिकतम 20 डिग्री रहा था। सुबह से आसमान साफ होने और धूप खिलने से लोगों ने दिन में जरूर राहत की सांस ली लेकिन रात में अत्यधिक ठंड होने के कारण अनेक जगह लोगों ने अलाव का सहारा भी लिया। मौसम विभाग भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार 16 जनवरी से सिस्टम में बदलाव आने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छाने और तापमान में बढ़ोतरी होगी। पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान 8-9 डिग्री के आसपास बना हुआ है।