- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
पति को थाने में बंद कराया और पत्नी जेवर लेकर बेटी के साथ हो गई लापता
उज्जैन। गणेश नगर में रहने वाले ड्रायवर को शराब पीकर मारपीट करने पर पत्नी ने चिमनगंज थाने में बंद कराया और जेवर लेकर बेटी के साथ लापता हो गई। जमानत कराने के बाद पति अपनी पत्नी व बेटी को तलाश कर रहा है। राधेश्याम पिता उमेन्द्र सिंह 32 वर्ष निवासी गणेश नगर ट्रक ड्रायवर है वह 15-20 दिनों के लिये टूर पर जाता है। चार दिन पहले वह टूर से घर लौटा। शराब पीकर पत्नी शानू से विवाद किया।
शानू ने उसे चिमनगंज थाने में बंद करा दिया। घर लौटकर जेवर और बेटी के साथ कहीं चली गई। राधेश्याम जमानत कराने के बाद घर आया तो उसे घर खाली मिला। पड़ोसियों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया तो वह थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचा।