- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
पत्नी को भरण पोषण नहीं देने पर पति की लोडिंग मेटाडोर जब्त की
उज्जैन | पति-पत्नी के बीच शादी के कुछ समय बाद अनबन हुई और दोनों अलग हो गए। मामला थाने से कोर्ट तक पहुंच गया। कुटुंब न्यायालय ने पति को हर महीने 9 हजार रुपए बतौर भरण पोषण पत्नी को देने के निर्देश दिए। छह साल से पति कोर्ट के आदेश की अवहेलना कर पत्नी को रुपए नहीं दे रहा था। नौ लाख रुपए भरण-पोषण के उस पर बकाया हो गए। लगातार अवमानना को देखते हुए कोर्ट ने माधवनगर पुलिस को पति की संपत्ति कुर्क करने के निर्देश दिए, जिसके बाद पुलिस ने पति के नाम पर लोडिंग मेटाडोर होने पर उसे जब्त किया, जो अब नीलाम की जाएगी।
गोपालपुरा निवासी ज्ञानी सुनहरे की लोडिंग मेटाडोर माधवनगर पुलिस ने पंचनामा बनाकर जब्त की है। ज्ञानी के खिलाफ प|ी ने भोपाल में कुटुंब न्यायालय में भरण-पोषण की अर्जी लगाई थी, बावजूद पति कोर्ट के आदेश का पालन नहीं कर रहा था। भोपाल कुटुंब न्यायालय ने उज्जैन पुलिस को महिला के पति की संपति पता कर कुर्क करवाने के निर्देश दिए। एसआई बीएस परिहार ने बताया युवक के नाम पर लोडिंग मेटाडोर ही है, जिसे जब्त करने के बाद कुटुंब न्यायालय को अवगत कराया। कोर्ट ने 18 जनवरी के पूर्व संपत्ति नीलाम कर राशि कोर्ट में जमा करने के लिए कहा है। नीलामी की तारीख एसपी कार्यालय से तय होगी, जिसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। कोर्ट की अव्हेलना पर ज्ञानी एक माह तक जेल में भी रह चुका है।