- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
पत्नी ने कहा- कल चलूंगी ससुराल, पति ने जान दे दी
उज्जैन। शाजापुर के एक युवक की रविवार देर रात जिला अस्पताल में मौत हो गई। युवक ने विजयागंज मंडी क्षेत्र स्थित ससुराल में जहर पी लिया था। घटना संभवत: पत्नी के तुरंत घर नहीं चलने के कारण हुई है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
शाजापुर स्थित पतोली निवासी जितेंद्र उर्फ नितेश पिता मोकमसिंह ठाकुर (25) की शादी विजयागंज मंडी के ग्राम रालामंडल में हुई थी। करीब 15 दिन से उसकी पत्नी मायके में रह रही थी।
जितेंद्र ने दो बार ससुर पूरनसिंह से उसे भेजने का कहा लेकिन वह बाद में ले जाने का बोलता रहा। रविवार को जितेंद्र फिर पत्नी को लेने पहुंचा। इस पर पत्नी ने कहा सोमवार को चलेंगे। इसके बाद जितेंद्र ने जहर पी लिया।
गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया युवक संभवत: जहर पहले से ही लाया था। घटना के समय घर में जितेंद्र व उसकी पत्नी थी। मामले में संबंधित लोगों के बयान लेने के बाद ही सच सामने आएगा।
युवक ने चूहामार दवा खाई
मोहननगर निवासी हिमांशु पिता मनोहर (23) को देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिमांशु ने डॉक्टर को बताया कि उसने चूहामार दवा खाई है। इसी तरह बीमा हॉस्पिटल कॉलोनी निवासी ज्योति पिता जितेंद्र का इलाज चल रहा है।
उसने रात को करीब 80 गोली एक साथ निगल ली। हालत खराब होने पर उसे भी अस्पताल में भर्ती किया गया है। चिमनगंज पुलिस पता कर रही है कि दोनों ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया।