- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
पत्नी ने पति का अन्य महिला के साथ वीडियो बनाया, पति ने स्कूटर ही चढ़ा दिया
उज्जैन | लखेरवाड़ी में सोने-चांदी की दुकान संचालित करने वाले व्यक्ति को उसकी पत्नी ने इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में दूसरी महिला के साथ देख लिया। पत्नी ने इसका वीडियो बनाया। जब पति ने यह सब देखा तो वह महिला के साथ दोपहिया वाहन से जाने लगा। इस पर पत्नी उसे रोकने के लिए सामने खड़ी हो गई।
गुस्साए पति ने पत्नी पर स्कूटर चढ़ा दिया, जिससे उसके कंधे में फ्रेक्चर हो गया। साथ ही पत्नी के साथ मारपीट भी की। नानाखेड़ा पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। टीआई ओपी अहिर ने बताया कि खाराकुआं निवासी रजनीश गुप्ता मंगलवार दोपहर को प्रगति नगर निवासी किसी महिला के साथ इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में था। इस पर पत्नी विनिता ने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया।
टीआई के अनुसार पत्नी को देख गुप्ता दोपहिया वाहन से महिला के साथ भागने लगा। इस पर विनिता उन्हें रोकने के लिए वाहन के सामने खड़ी हो गई। इस पर रजनीश ने पत्नी विनिता पर दोपहिया वाहन चढ़ा दिया। इससे वह नीचे गिर गई। लोगों ने पति को पीटा इसके बाद रजनीश वाहन से उतरा और पत्नी से मारपीट की। इस पर कुछ राहगीरों ने रजनीश को पीट दिया।
हंगामे की सूचना मिलने पर पत्नी के परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गए। तीनों को लेकर थाने पहुंचे। विनिता का मेडिकल करवाया गया। उसके कंधे में फ्रैक्चर हुआ है। इस कारण उसे माधवनगर अस्पताल में भर्ती किया गया। मामले में आरोपित पति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
16 साल हो गए शादी को
ज्वेलर्स रजनीश की शादी हुए 16 साल हो गए। उसकी 14 साल की पुत्री भी है। विनिता को चार माह पूर्व शक हुआ कि उसके पति का किसी अन्य महिला से संबंध है। वह लगातार मोबाइल पर वॉटसएप व सोशल साइट से जुड़ा हुआ था। विनिता ने इसका विरोध किया तो रजनीश ने उसे तलाक देने के लिए कोर्ट में केस लगा दिया। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। फिलहाल पुलिस ने रजनीश व एक अन्य महिला के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।