- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
परिवहन विभाग चलायेगा स्वच्छता अभियान
गांधी जयन्ती के अवसर पर 02 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय उज्जैन एवं नानाखेड़ा बस स्टेण्ड परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने का कार्य किया जायेगा। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज तेनगुरिया ने बताया कि 02 अक्टूबर को प्रात: 8 बजे क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में सफाई की जायेगी। तत्पश्चात नानाखेड़ा बस स्टेण्ड परिसर में उपस्थित होकर सफाई अभियान चलाया जायेगा।
इस कार्य में कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ-साथ शहर के जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक तथा यातायात सलाहकार सम्मिलित होंगे। उन्होंने आमजन से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुनीत कार्य में अपना योगदान प्रदान करें।