- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
पशु पालकों पर असर नहीं, निगम गैंग ने चलाया अभियान
आवारा मवेशियों के खिलाफ शहर में धारा 144 लागू
उज्जैन-शहर की सड़कों पर पशु पालकों द्वारा अपने मवेशियों को आवारा छोडऩे के खिलाफ कलेक्टर द्वारा धारा 144 लगाई गई है, लेकिन इसका पालन पुलिस अथवा नगर निगम प्रशासन नहीं करा पा रहा। स्थिति यह है कि शहर की सड़कों पर आवारा मवेशियों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बुधवार सुबह नगर निगम की गैंग प्रभारी बंधन माली के नेतृत्व में आवारा मवेशियों को पकडऩे निकली और 10 स्थानों पर कार्रवाई की।
नगर निगम की आवारा मवेशी पकडऩे वाली गैंग ने शहर के अलग-अलग एक दर्जन मार्गों पर मवेशी पकडऩे की मुहिम सुबह से शुरू की। हालांकि पशु मालिकों पर जुर्माने की कार्रवाई भी की जा रही है। खास बात यह कि कलेक्टर द्वारा पशुओं को सड़कों पर आवारा छोडऩे के खिलाफ शहर में धारा 144 लगाई गई है। इसकी सूचना के बोर्ड मुख्य चौराहों देवासगेट, तरणताल आदि जगह लगाये गये हैं
जिसमें लिखा है कि पशु पालकों द्वारा यदि अपने पशुओं को शहर के मुख्य मार्गों अथवा आंतरिक सड़कों पर छोड़ा जाता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी। कलेक्टर के निर्देश का भी पशु पालकों पर असर नहीं हुआ और शहर की सड़कों पर मवेशियों की संख्या बढ़ती जा रही है। सुबह नगर निगम की पशु पकडऩे वाली टीमों ने एक दर्जन स्थानों पर कार्रवाई करते हुए मवेशियों की धरपकड़ शुरू की है।