- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
पहला ट्रैफिक पार्क, जहां विद्यार्थी समझ सकेंगे वाहन चलाने के नियम
उज्जैन | नगर निगम देवास रोड स्थित श्री विशाला क्षेत्र के पार्क को टै्रफिक पार्क के रूप में विकसित करेगा। विकास प्राधिकरण की ओर से विकसित इस कॉलोनी का यह पार्क (लोटस शोरूम के पीछे) अरसे से वीरान है। इसे अब यातायात संबंधी नियम व बारीकी सिखाने वाला शहर का पहला पार्क बनाया जाएगा, जिसमें विद्यार्थी व नए वाहन चालकों को यातायात संकेतकों व वाहन चलाने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया जाएगा।
सोमवार दोपहर महापौर मीना जोनवाल ने निगम व उद्यान विभाग उपायुक्त के साथ विशाला क्षेत्र के उक्त पार्क का दौरा किया। अब कंसलटेंट नियुक्त कर यातायात पार्क की प्लानिंग बनाई जाएगी। तय लागत अनुसार टेंडर निकालकर निगम पार्क को विकसित करेगा। फिलहाल शहर में ऐसा कोई स्थान नहीं है, जहां ट्रैफिक को लेकर कोई जानकारी दी जा सके।
यातायात पुलिस के समन्वय से बनेगा
पार्क यातायात पुलिस विभाग के समन्वय से बनेगा। नियम संबंधी अपडेट जानकारी व इस पार्क में क्या कुछ होना चाहिए इसको लेकर पहले विभाग से जानकारी ली जाएगी। इसकी प्लानिंग में यातायात डीएसपी को भी शामिल रखा जाएगा। निगम उपायुक्त योगेंद्र पटेल को समन्वय की जिम्मेदारी दी गई।