- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
पहली बार जोन स्तर पर कुंड में होगा विसर्जन
उज्जैन | शिप्रा तट पर प्रतिमा विसर्जन रोकने के लिए नगर निगम ने इंतजाम किए हैं। पहली बार सभी 6 जोन में मूर्ति एकत्र करने के लिए पक्के कुंड बनाए हैं। निगम आयुक्त विजयकुमार जे के अनुसार इन कुंडों में प्रतिमाएं विसर्जित नहीं होंगी। प्रतिमाओं का विसर्जन हीरा मिल तालाब में होगा। रामघाट, गऊघाट, त्रिवेणी, मंगलनाथ, केडी पैलेस सहित शिप्रा के अन्य घाटों पर नगर निगम ने कर्मचारी तैनात किए हैं। साथ ही एक वाहन भी रहेगा, जहां पर पूजन के बाद प्रतिमाएं एकत्र की जाएंगी।
अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमा एकत्रीकरण के लिए पहली बार नगर निगम ने जोन स्तर पर ऐसे स्थान तय किए हैं, जहां पक्के कुंड बनाए हैं। आयुक्त ने जोन स्तर पर अधिकारियों काे दायित्व भी सौंपे हैं। मुख्य मूर्ति विसर्जन कुंड जीरो पाइंट ब्रिज से पहले हीरा मिल की चाल के पास स्थित कुंड रहेगा। यहां पर जोन से लाई गईं प्रतिमाएं विसर्जित की जाएंगी। कलेक्टर संकेत भोंडवे ने विसर्जन के लिए सुबह 8 से रात 12 बजे तक 53 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।