- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
- उज्जैन में बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार: भांग, चंदन और त्रिपुंड से सजे राजाधिराज, भस्म आरती में उमड़ी आस्था
- उज्जैन में किसान कांग्रेस के प्रदर्शन पर बढ़ा तनाव, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प; तीन लोगों को हिरासत में लिया गया
- महाकाल मंदिर में भोर की भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद राजाधिराज स्वरूप में हुए बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: उज्जैन में घाटों पर उतरी प्रशासनिक टीम, भीड़ प्रबंधन पर सबसे ज्यादा जोर
पहली बार दूसरा डोज का हाई स्कोर:उज्जैन में अब पचास फीसदी से ज्यादा आबादी को लगे दोनों डोज
कोरोना वैक्सीन से बचाव के लिए प्रशासन ने अब दूसरे डोज पर जोर देना शुरू कर दिया है। पहले डोज का शत प्रतिशत टारगेट पूरा करने के बाद दूसरा डोज भी पचास फीसदी से ज्यादा आबादी को लगा दिया गया है।
दूसरे डोज के लिए पहली बार शनिवार को महाअभियान आयोजित किया गया था। इसमें 20203 लोगों को दूसरा डोज लगाया गया। पहला डोज लगा चुके ऐसे लोग जिन्हें 84 से अधिक दिन हो चुके थे, उन्हें फोन करके वैक्सीनेशन के लिए सेंटर पर बुलाया जा रहा है। चूंकि अब प्री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को खत्म कर दिया गया है, इसलिए लोग आसानी से वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर पहला व दूसरा डोज लगा रहे हैं।
दूसरे डोज के लिए रखे गए महाअभियान में शनिवार को मात्र 937 लोगों ने ही पहला डोज लगावाया। यानी शनिवार को 21301 को लगा वैक्सीन का डाेज लगा है। जबकि शुक्रवार को 7699 लोगों को वैक्सीन लगा था।
वैक्सीन का पहला डोज 1452186 को लगा –
वैक्सीन का पहला डोज अब तक 14 लाख 52 हजार 186 लोगों को लगाया जा चुका है। जबकि दूसरा डोज 8 लाख 33 हजार 821 लोगों को लगाया गया है। जिले में अब तक पहला व दूसरा मिलाकर कुल 22 लाख 86 हजार 007 डोज लगाए जा चुके हैं।
अब तक कुल 5 लाख से ज्यादा सेंपल जांचे गए –
कोरोना की आशंका में और सिम्प्टम आधारित मरीजों के कुल 5 लाख 9 हजार 688 सेंपल की जांच की गई है। इसमें 19102 लोगों को कोरोना पॉजिटिव निकला है। जबकि इनमें से 18930 लोगों ने कोरोना को हराया है।