- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
- शादी से मना करने पर घर में घुसा युवक, युवती पर किया हमला; 48 घंटे में गिरफ्तार
पहले दिन दसमत का मंचन, राजकुमारी दसमत ने तोड़ा पिता राजा का अहंकार
कालिदास अकादमी के संकुल हॉल में बुधवार से तीन दिनी नाट्य उत्सव की शुरुआत हो गई। पहले दिन रायपुर (छत्तीसगढ़) के कलाकारों ने नाटक दसमत का मंचन किया। छत्तीसगढ़ी लोक गाथा पर आधारित इस नाटक में स्पर्श लोक कला मंच रायपुर के कलाकारों ने पहली प्रस्तुति दी। राजा भोज को यह अहंकार होता है कि उनके राज्य की प्रजा मानती है कि सभी राजा के ही भाग्य का जीते आैर खाते हैं लेकिन राजा की छोटी बेटी दसमत कहती है कि मैं अपने भाग्य का खाती हूं। तब राजा क्रोधित होकर यह आदेश देते हैं कि दसमत अगर अपने भाग्य का खा रही है तो इसका विवाह राज्य के सबसे गरीब व्यक्ति से कराया जाए। दसमत की शादी तालाब खोदने वाले एक मजदूर से हो जाती है। समय बीतने पर दसमत को पता चलता है कि उसके पति सुदन को तालाब खोदते हुए कभी जोगनी पथरा मिलता है, जिसके बदले साहूकार 20 किलो चावल आैर एक किलो नमक देता है। जोगनी पथरा वस्तुत: हीरा है, जिसे पहचानकर दसमत साहूकार से उसका उचित दाम दिलाती है आैर इससे दसमत का परिवार धनी हो जाता है। समय बदलता है आैर राजा भोज गरीब हो जाता है। गुरुवार शाम 6.30 बजे से नाटक तथास्तु का मंचन शुरू होगा।