- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
पहले बना बेरोजगारों का मसीहा, फिर ठग लिए लाखों रुपए
उज्जैन :- फर्जी दस्तावेज तैयार कर नौकरी दिलाने के नाम पर 4 लाख रुपए की ठगी करने वाले एक आरोपी को देवासगेट पुलिस ने रविवार को रेलवे स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार किया। नौकरी दिलाने के नाम पर 4 लाख 32 हजार रुपए ले लिए थे।
जान से मारने की धमकी दी
वर्ष 2013 में राजेश कुशवाह उर्फ राजू ठाकुर निवासी शास्त्री नगर ने अपने साथी शैलेंद्र सिंह, कालू झंझोट और पप्पू दीक्षित के साथ मिलकर विष्णु चौहान निवासी टोंकखुर्द, राजेश मालवीय निवासी टोंकखुर्द, लखन चौहान निवासी कायथा, देवेंद्र टेंम्भूणें निवासी आनंद नगर, जितेंद्र पंवार निवासी देवास रोड एवं नवीन आगरकर निवासी सेठीनगर से नौकरी दिलाने के नाम पर 4 लाख 32 हजार रुपए ले लिए थे। इसके बाद आरोपी ने फर्जी दस्तावेज व नियुक्ति आदेश व वेतन पत्रक तैयार कर आरोपियों को दिया था। फरियादियों ने जब नौकरी नहीं मिलने पर रुपए मांगे तो सभी को जान से मारने की धमकी दी और बाद में फरार हो गया था। रविवार को देवासगेट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर राजू ठाकुर को रेलवे स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार कर लिया।