- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
पांच अस्पतालों व 42 दुकानों पर गंदगी, निगम ने वसूला 50 हजार से अधिक जुर्माना
उज्जैन :- नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को गंदगी फैलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने पांच अस्पतालों व 42 दुकानों का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य निरीक्षक पुरुषोत्तम दुबे ने बताया गंदगी पाई जाने पर इनसे 50 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला। उन्होंने बताया चेरिटेबल अस्पताल से 20 हजार, सिविल अस्पताल के ठेकेदार से दो हजार, पाटीदार अस्पताल से 12 हजार, गुरुनानक अस्पताल से एक हजार,उज्जैन आर्थों हॉस्पिटल से एक हजार, केडीगेट की 22 दुकानों से 9 हजार, भैरवगढ़ क्षेत्र की 20 दुकानों से सात हजार रुपए जुर्माना वसूला गया।