- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
- बिहार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार पहुंचे महाकाल मंदिर: विधि-विधान से किए दर्शन-पूजन, मंदिर समिति ने किया सम्मान
- महाकाल मंदिर पहुंचे अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरि महाराज: देश-दुनिया में शांति के लिए की प्रार्थना, श्रद्धालुओं से की मुलाकात
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र को स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में सजे बाबा!
पांच साल में रूपए दुगना करने का लालच देकर लोगों को ठगा, 15 करोड़ की लगाई चपत
उज्जैन । पांच साल में डेढ़ गुना धनराशि लौटाने का झांसा देकर करोड़ों की चपत लगाने वाले चिटफंड कंपनी स्वराष्ट्र बिजनेस प्रमोटर्स इंडिया लि. के डायरेक्टर्स के खिलाफ माधव नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
कंपनी ने पिछले साल सितंबर महीने में देवास रोड स्थित डिवाइन वैली कॉम्प्लेक्स में ऑफिस बंद कर दिया था। कंपनी में उज्जैन जिले के ही करीब पांच हजार लोगों ने खाते खुलवाए थे। एजेंट भारत सिंह बागवान निवासी प्रेमनगर चंदेसरी ने बताया कि वर्ष 2011 में वह बेरोजगार था। कंपनी के डायरेक्टर इंदौर निवासी राहुल सक्सेना व सीहोर निवासी राजेंद्र कुमार सक्सेना और अजय सक्सेना से वह मिला। तीनों ने कहा कि अगर वह कंपनी में एफडी करेगा तो छह साल में धनराशि दोगुनी हो जाएगी। मासिक किश्त जमा करने पर पांच साल में जमा धन का डेढ़ गुना कंपनी लौटाएगी। भारत ने बताया कि तीनों के झांसे में आकर उसके साथ राजेश पंवार, राकेश राठौर, विक्रम सिंह, राहुल मालवीय, मुकेश मालवीय, बालाराम चौहान, रामप्रसाद परमार ने कंपनी में करीब 10 लाख रुपए जमा किए। उसके बाद परिचितों से भी स्कीम में पैसे जमा कराए। भारत ने बताया कि उसने करीब चार से पांच करोड़ का निवेश कराया है। एसआई विजय सनस ने बताया कि जांच के बाद डायेक्टर्स के खिलाफ धारा 409, 420 व 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।