- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
पानबिहार में रहने वाले युवक की चाकू घोंपकर हत्या
उज्जैन। पानबिहार में रहने वाले युवक की गांव के ही युवक ने सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। खास बात यह कि घायल को हमलावर अपने दोस्तों के साथ अस्पताल लेकर पहुंचा लेकिन उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पानबिहार पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
पानबिहार चौकी प्रभारी एसआई कनेश ने बताया कि रूस्तम पिता तेजाराम डाबी 22 वर्ष निवासी मोतीपुरा पानबिहार एमपीईबी में गड्ढे खोदने का काम करता था। रूस्तम कल भी अपने दोस्त सुनील, संतोष के साथ काम करने उज्जैन आया था और शाम को काम खत्म करने के बाद एक मोटर सायकल पर सवार होकर तीनों घर लौट रहे थे।
तीनों दोस्तों ने भेरूगढ़ क्षेत्र में चाय नाश्ता किया और पानबिहार के लिये रवाना हुए। यहां रात करीब 8.30 बजे पानबिहार में घुसने से पहले नीचे की ओर घात लगाकर बैठे करण बंजारा ने तीनों को रास्ते में रोका। इस दौरान रूस्तक मोटर सायकल के पास ही खड़ा रहा जबकि उसके दोस्त सुनील व संतोष लघुशंका के लिये कुछ दूरी पर चले गये। इसी का फायदा उठाते हुए करण बंजारा ने रूस्तम के सीने पर चाकू से हमला कर दिया।
करण से की जा रही पूछताछ
रूस्तम की हालत बिगडऩे पर सुनील, संतोष के साथ करण उसे चेरिटेबल अस्पताल लेकर आये, यहां रूस्तम की हालत गंभीर होने पर उसे दूसरे अस्पतल ले गये जिसके बाद उसे जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां रूस्तम की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। एसआई कनेश ने बताया कि करण बंजारा ने किन कारणों के चलते रूस्तम पर हमला किया इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल करण को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।