- उज्जैन में दहेज प्रथा के खिलाफ मिसाल: दूल्हे ने लौटाए 50 लाख के कैश और सोना, सिर्फ अंगूठी ली
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर खुले चांदी द्वार, बाबा का हुआ पंचामृत अभिषेक
- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
पार्षद पति को फटकार व पूर्व पार्षद को थाने भेजा
उज्जैन – गाड़ी अड्डा चौराहे पर एडीएम आरपी तिवारी पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई के लिये खड़े थे। यहां पुलिसकर्मियों ने एक दर्जन ऐसे वाहन चालकों को रोका कर कार्रवाई की। उसी दौरान फाजलपुरा वार्ड के भाजपा पार्षद पति आनंद जैन दो पहिया वाहन से गाड़ी अड्डा चौराहा पहुंच गये। उन्हें पुलिस ने रोका और एडीएम के सामने खड़ा कर दिया। एडीएम ने जैन से वाहन पर घूमने का कारण पूछा तो जैन ने कहा कि मंडी में नाला चौक हो गया है, जेसीबी के लिये कंट्रोल रूम में शिकायत करने जा रहा था।
एडीएम तिवारी ने जवाब दिया कि पार्षद पति हो अपने वार्ड के अधिकारियों और कंट्रोल रूम का नंबर मोबाइल में होगा, वाहन लेकर शिकायत करने जाना जरूरी है क्या, इस पर पार्षद पति जैन अनुत्तरित हो गये और मुंह लटकाकर चले गये। इसी प्रकार पूर्व भाजपा पार्षद विष्णु अरोण्या बिना काम के अपने दो पहिया वाहन से महाकाल क्षेत्र में घूम रहे थे। जिन्हें पुलिस ने पकड़कर महाकाल थाने पहुंचा दिया।