- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
पार्षद पति ने मारा एचओ को, तो चौराहे पर फैला दिया दो ट्रक कचरा
उज्जैन :- आगर रोड स्थित सामाजिक न्याय परिसर में आज गुरुवार सुबह नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी एवं सफाईकर्मी से भाजपा पार्षद के पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। विवाद की सूचना लगते ही निगम के समस्त सफाई कर्मचारी एकत्रित हो गए और रिपोर्ट लिखवाने के लिए देवासगेट थाना पहुंच गए। इसके बाद निगम के सफाई कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप कुछ स्थानों पर रखी गाडिय़ों का कचरा भी सड़क पर फैला दिया। साथ ही सफाईकर्मियों ने देवासगेट थाने का भी घेराव करते हुए नारेबाजी की।
वार्ड में गंदगी की शिकायत की
वार्ड क्रमांक 18 की भाजपा पार्षद सैफाली राव के पति राकेश राव ने नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी विवेक जैन को फोन करके बताया कि उनके वार्ड में ठीक ढंग से सफाई नहीं हो रही है। सफाई व्यवस्था ठीक करें। इस पर जैन ने कहा कि थोड़ी देर बाद वह सामाजिक न्याय परिसर पहुंच रहे हैं। जब जैन सामाजिक न्याय परिसर पहुंचे तो वहां पर मौजूद पार्षद पति राकेश राव एवं उनके साथियों ने जैन से अभद्र व्यवहार किया और झूमाझटकी करते हुए मारपीट की।
सफाईकर्मी भी पीटा
विवाद के दौरान एक सफाईकर्मी ताराचंद परमार ने बीचबचाव का प्रयास किया। तो पार्षद पति और उसके सार्थियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। इसके बाद सामाजिक न्यास परिसर में हंगामा मचा रहा है। इसके बाद सफाईकर्मियों ने देवासगेट पर पुलिस थाने जाकर विरोध करना शुरू कर दिया।
सड़क पर फैलाया कचरा
सफाईकर्मी देवासगेट थाने पर पहुंच कर पार्षदपति के खिलाफ प्रकरण की मांग की। विवाद की सूचना मिलने पर अपर आयुक्त विशालसिंह चौहान भी थाने पहुंचे। इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने कचरे के ट्रक भी थाने बुलवा लिए और सड़क पर फैला दिए।