- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
पाला से नुकसान : कलेक्टर ने किया मुआयना
लगातार बढ़ रही ठंड व शीतलहर के कारण फसलो मे पाला पडऩे की शिकायत के बाद कलेक्टर संकेत भोंडवे ने मकर सक्रांति को तराना के ग्रामीण अंचल मे पहुंच कर किसानो से चर्चा की एवं खेतों में फसल के नुकसान का मुआयना किया। विधायक अनिल फिरोजिया भी आपके साथ थे। ग्राम इटावा , गांगलियाखेडी, कचनारिया, पानखेडी, खामली, नांदेड़, कपेली आदि क्षेत्रो का दौरा कर कलेक्टर ने चना, आलू व अन्य खराब हुई फसलो का जायजा लिया। भाजपा के रामसिंह बडाल, प्रेमनारा़ण शर्मा, मनोहर पाटीदार, नाहर सिह, रामबाबू पाटीदार, राजेश पाटीदार सहित प्रशासनिक अमला भी उपस्थित रहा। इसी प्रकार कायथा क्षेत्र मे मंडी अध्यक्ष प्रतिनिधि सौदान सिंह सिसोदिया, जनपद पंचायत के सीईओ. बी.एल. पवार, राजेन्द्र सिह सारोला, मोहन मेहता आदि ने भी पाला पीडि़त किसानो से चर्चा की व फसलों का जायजा लिया। जिला पंचायत अध्यश महेश परमार ने भी कई गांव पहुंचकर किसानों की फसल को देखा और उन्हे शासन से मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। आपके साथ जनपद अध्यक्षप्रतिनिधि अजीत सिंह ने भी दौरा किया।