- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: शेषनाग के रजत मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, उमड़ी आस्था!
- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
पासपोर्ट कार्यालय का शुभारंभ 26 फरवरी को
उज्जैन। उज्जैन जिले के रहवासियों को पहले पासपोर्ट बनवाने के लिए इंदौर-भोपाल जाना पड़ता था। किसी भी दस्तावेज की कमी होने पर बार-बार चक्कर लगाना पड़ते थे। उज्जैन संसदीय क्षेत्र के रहवासियों को ये सुविधा प्राप्त हो इसके लिए हम सभी प्रयासरत थे। अब इसमें सफलता मिली है और २६ फरवरी को राजस्व कॉलोनी स्थित डाकघर में पासपोर्ट कार्यालय का शुभारंभ होगा। यह बात पत्रकारों से चर्चा करते हुए सांसद डॉ. चिंतामणि मालवीय ने कही। उन्होंने बताया २२ फरवरी को कोठी रोड स्थित कालिदास अकादमी प्रांगण में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा जिसमें बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल होंगे। डॉ. मालवीय ने कहा हम राजनीति के माध्यम से सार्वजनिक क्षेत्र में कार्य करते हैं। पत्रकारवार्ता में भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, लोकसभा प्रभारी बहादुरसिंह मुकाती, लोकसभा संयोजक सुल्तानसिंह शेखावत, सहसंयोजक इकबालसिंह गांधी उपस्थित थे।