- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
पिंक बॉल से होगा पहला डे नाइट क्रिकेट टेस्ट, रवि शास्त्री ने महाकाल से मांगी जीत
उज्जैन | इंदौर में क्रिकेट टेस्ट मैच में बांग्लोदश टीम को एक पारी और 130 रन से हराने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच रवि शास्त्री रविवार को उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने अपने सपोर्टिंग स्टाफ के साथ बाबा महाकाल के दर्शन किए और कोलकाता में होने वाले पहले डे नाइट क्रिकेट टेस्ट में जीत की प्रार्थना की। यह मैच पिंक बॉल से खेला जाएगा। मीडिया से चर्चा में शास्त्री ने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद बहुत अच्छा लग रहा है।
रवि शास्त्री रविवार सुबह 08.30 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और बाबा का पूजन-अभिषेक किया। पूजन-अभिषेक पुजारी प्रदीप गुरु ने करवाया। शास्त्री के साथ उनके सपोर्टिंग स्टाफ व अन्य क्रिकेटरों ने भी महाकाल के दर्शन किए। इनमें हरि प्रसाद, आर श्रीधर, बी अरुण, डी गिरीश, नितिन पटेल, योगेश परमार, राजीव कुमार, अरुण कानडे, राघवेंद्र, आनंद सुब्रम्हणयम शामिल हैं। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के उपप्रशासक आशुतोष गोस्वामी ने उन्हें मंदिर व उसके प्रकल्पों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।