- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- 13 साल बाद बने दुर्लभ संयोग में उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब, शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या पर देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; शनि मंदिर में स्नान के बाद कर रहे दान-पुण्य
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
पीएचडी कांड:एसओईटी के निदेशक अहिरवार को हटाया, विक्रम विश्वविद्यालय ने जांच कमेटी को भेजा पत्र
- मामले की जांच के लिए गठित कमेटी को भी बुधवार को बैठक करने के लिए पत्र भेजा गया
- गणित अध्ययनशाला के डॉ. संदीप तिवारी को एसओईटी का प्रभार सौंपा
विक्रम विश्वविद्यालय में हुए पीएचडी कांड मामले में मंगलवार को विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संस्थान (एसओईटी) के निदेशक डॉ. गणपत अहिरवार को हटा दिया। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने पत्र में कार्रवाई की बजाय प्रशासनिक कार्य सुविधा शब्द का उल्लेख किया। गणित अध्ययनशाला के डॉ. संदीप तिवारी को एसओईटी का प्रभार सौंपा है। इधर, मामले की जांच के लिए गठित कमेटी को भी बुधवार को बैठक करने के लिए पत्र भेजा गया है।
इधर मामले में कार्रवाई को लेकर विवि प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। इंजीनियरिंग की पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम में रिसर्च एडवाइजरी कमेटी में विश्वविद्यालय की इंटरनल क्वालिटी असेसमेंट सेल के प्रभारी भी हैं लेकिन उन्हें इस प्रभार से अब तक मुक्त नहीं किया गया है। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने 3 अगस्त की सुबह 11 बजे जांच कमेटी की जो बैठक बुलाई है, वह भी आईक्यूएसी कक्ष में ही रखी गई है।