- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 13-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
पीपल के पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली, झूला झूल रहे दो मासूमों की मौत, एक गंभीर
उज्जैन :- कायथा के खातीखेड़ी में रविवार शाम 4.30 बजे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई। एक बच्ची बुरी तरह झुलस गई। नाजुक हालत में उसे देवास के अस्पताल में भर्ती किया है। कायथा थाना प्रभारी एसआई आरएस कुशवाह ने बताया खातीखेड़ी गांव निवासी दिनेश के घर मान का कार्यक्रम था। उसमें उसके भानजे मोहन निवासी जामगोद देवास का परिवार भी शुक्रवार को आया था। रविवार दोपहर से बारिश के साथ बिजली कड़क रही थी। दिनेश का बेटी चेतना (10), तनीशा (7) और मोहन का बेटा यश (10) पीपल के पेड़ में टंगे झूले पर झूल रहे थे। शाम 4.30 बजे तेज आवाज के साथ पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी, जिससे तीनों बच्चे बुरी तरह झुलस कर अचेत हाे गए। आनन फानन में बच्चों को देवास अस्पताल ले जाया गया, जहां चेतना अौर यश को मृत घोषित कर दिया गया। एसआई कुशवाह ने बताया तनीशा की हालत नाजुक है।