- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 31-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
पीयूष गोयल पहुंचे उज्जैन, कहा- भाजपा की सरकार बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करें
सार
विस्तार
2003 के पहले और आज के मध्यप्रदेश मे आप विकास का अंतर देख रहे हैं। कांग्रेस के समय मध्यप्रदेश की पहचान एक बीमारू राज्य के रूप में थी। 2003 के बाद यहां भाजपा की सरकार बनी तब से लेकर आज मध्यप्रदेश विकास के सारे पैमानों को पूरा करते हुए विकसित राज्य बन गया है। यह बात केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उज्जैन में आयोजित व्यापारिक संगठनों की संगोष्ठी में कही।
गोयल ने कहा कि प्रदेश का विकास तभी होता है जब केंद्र व राज्य दोनों ही स्थान पर एक ही पार्टी की सरकार होती है। आपके क्षेत्र में नए हाईवे, नए उद्योग आ रहे हैं। वंदे भारत ट्रेन आपके शहर तक पहुंच रही है। यह सब कार्य डबल इंजन की सरकार होने के कारण हुआ है। जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन से मध्यप्रदेश में एक बार फिर जनता को समर्पित सरकार का गठन हो इसके लिए आप लोगों का समर्थन जरूरी है।