- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
- श्रावण में किस रास्ते से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी? मार्ग को लेकर बढ़ी उत्सुकता, भक्तों ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट जानकारी
पुलिस की कार्रवाई:55.75 लाख के हवाला में गल्ला व्यापारी से 21 घंटे तक पूछताछ
पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए इनकम टैक्स विभाग को पत्र लिखा
विजयवर्गीय टावर में ऑफिस संचालित कर हवाला कारोबार करते पकड़े गए गल्ला व्यापारी लोकेश उर्फ लक्की जैन से 21 घंटे तक पूछताछ चली। वह कई लोगों का रुपया टैक्स चोरी कर हवाला के माध्यम से इंदौर व गुजरात भिजवा रहा था। पुलिस ने अब आगे की कार्रवाई के लिए इनकम टैक्स विभाग को पत्र लिख दिया है।
माधवनगर पुलिस गल्ला व्यापारी के मोबाइल की सीडीआर निकलवा रही है। इसमें उससे जुड़े जो भी लोग लिप्त होंगे सामने आएंगे। थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि ये बात सामने आई है कि गल्ला व्यापारी स्थानीय व्यापारियों का पैसा भी हवाला के जरिए इधर से उधर कर रहा था, अब मामले में इनकम टैक्स विभाग द्वारा टैक्स चोरी की कार्रवाई कर वसूली की जाएगी। संबंधित विभाग को पत्र लिख चुके हैं।
व्यापारी सहित कई लोगों का पैसा
पुलिस ने बताया कि व्यापारी ने स्वीकारा कि कई लोगों का पैसा इंदौर व गुजरात के अमन को भिजवाता था लेकिन उसे मतलब नहीं कि कौन पैसा भेज रहा है। उसे तो उसका प्रति एक लाख पर दो सौ रुपए के हिसाब से कमीशन मिल जाता था। रोज 15 से 20 हजार की कमाई हो रही थी।
सोर्स के एक-दो नाम भी पता चले
पैसा कहां से आ रहा था और कहां जा रहा था ये सोर्स पता किया जा रहा है। एक-दो नाम भी पता चले हैं, जिन्हें वेरिफाई कर रहे हैं। विनोदकुमार मीना, सीएसपी व क्राइम ब्रांच प्रभारी