- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
पुलिस की गश्त : एक सप्ताह में 10 वाहन चोरी
विगत कुछ दिनों से शहर में वाहन चोरी के मामले तेजी से बढ़े हैं। आए दिन अलग-अलग पुलिस थानों में चोरी से सम्बंधित शिकायतें आ रही हैं।मगर किसी भी मामले में अभी चोरों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सख्त चेकिंग, पुलिस गश्त होने के बावजूद भी चोरी का सिलसिला नहीं थम रहा हैं।
ऐश करने के लिए चोरी…पुलिस खुलासे में अब तक दो पहिया चोरी की घटनाओं में युवाओं के शामिल होने की जानकारी सामने आई है, जो केवल ऐश और विलासीतापूर्ण जीवन जीने के लिए चोरी को अंजाम देते थे। यह बात एक दो मामलों में स्वयं वाहन चोरों द्वारा खुद पुलिस के सामने कबूली है।
ये कर रही उज्जैन पुलिस..एक जानकारी के मुताबिक उज्जैन पुलिस के अधिकारी वाहन चोरी रोकने के लिए कई उपाय करते हैं। इनमें वाहन चोरी के पैटर्न और गिरोह के तौर-तरीकों का विश्लेषण शामिल है। प्रभावित क्षेत्रों के आस-पास बदमाशों की पहचान की जाती है और उसके अनुसार पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की जाती है। रात के दौरान विभिन्न कॉलोनियों में गश्त, तैनाती के साथ लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जाते है।
नए वाहन चोरों के निशाने पर….दो पहिया वाहन चोर पुराने की जगह नए वाहनों को अपना निशाना ज्यादा बना रहे हैं, क्योंकि नए वाहनों के स्पेयर पास्र्ट दे दाम ज्यादा मिलते है। लेकिन इससे चोरी गए वाहन और चोरों को पकडऩे में पुलिस की चुनोती ओर बढ़ जाती है। जनवरी के पहले ही सप्ताह में १० से ज्यादा मोटर साइकिल चोरी हुई है, खासकर नए दो पहिया वाहन ही चोरों द्वारा चुराए गए है। सभी मामलों में पुलिस द्वारा आवेदन लिए गए है, लेकिन पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पाई है।