- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
- महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर: शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला में नजर आए बाबा महाकाल
- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
- उज्जैन में बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार: भांग, चंदन और त्रिपुंड से सजे राजाधिराज, भस्म आरती में उमड़ी आस्था
पुलिस की लापरवाही:क्रिकेट के सटोरियों से पूछताछ ही नहीं कर पाई
पुणे व उज्जैन के सटोरियों के पास से पुलिस को करोड़ों का हिसाब-किताब मिला। ऑनलाइन क्रिकेट के सट्टे में पकड़ाए सात आरोपियों में से दो आरोपी जयेश आहूजा निवासी शास्त्रीनगर व राकेश यादव निवासी नानाखेड़ा फरार है। पुलिस की दबिश में दोनों भाग निकले थे। वहीं गिरफ्तार सटोरियों में तीन का रिमांड भी शुक्रवार को खत्म हो जाएगा।
सट्टा खिलवाने ऋषिनगर निवासी प्रभात उर्फ यश चौहान समेत पुणे निवासी पंकज उर्फ पवन वरियानी और उसके भाई आशीष वरियानी का 12 मार्च तक का पुलिस रिमांड मिला है जो शुक्रवार को खत्म होने जा रहा है। आज पुलिस तीनों सटोरियों को कोर्ट में पेश करेगी।
बताते हैं पंकज वरियानी पहली बार क्रिकेट के सट्टे में पकड़ाया है और पुणे से फ्लाइट से यहां आने के बाद इंदौर रोड की जिस होटल में वह रुका था वहां उसने अपने लिए बाहर से कालगर्ल भी बुलाई थी। सटोरियों के कई बड़े शौक हैं और देशभर के सटोरियों से इनके तार जुड़े हैं।
हवाला कारोबारियों से भी इनका संपर्क पहले दिन से बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कड़ियां ही नहीं जोड़ी और न काॅल डिटेल पर काम किया। माधवनगर पुलिस का कहना था महाशिवरात्रि ड्यूटी के चलते पूछताछ नहीं कर पाए।