- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
पुलिस सुरक्षा में उज्जैन में पद्मावत रिलीज, कोई विरोध नहीं
उज्जैन | अन्तत: कड़ी सुरक्षा के बीच नगर के पीवीआर तथा मेटरो क्षविगृह में संजयलीला भंसाली की पद्मावत फिल्म रिलीज कर दी गई। दोनों ही टॉकिजों में पुलिस को भारी सुरक्षा बल तैनात करना पड़ा। इधर पद्मावत का भी विरोध करने वालों के डर से दर्शक भी डरे सहमे और सीमित संख्या में ही टॉकिज पहुंचे।
पीवीआर पर मेनेंजर संजयसिंह तथा अबदुल रौफ ने फिल्म रिलीज होने की जानकारी देते हुए बताया कि टॉकिज नंबर दो में पद्मावत के चार शो आज दिखाए जाएंगे। कल शो चलेंगे या नहीं अभी तय नहीं है। इधर सीएसपी सतीश समाधिया और नानाखेड़ा टीआई ओपी अहीर पीवीआर की सुरक्षा में तैनात है। यहां नीलगंगा, नानाखेड़ा व नागझिरी थाना सहित पुलिस लाइन से बल बुलाया गया है। चारों शो चलने तक पुलिस पहरा देगी। पहला शो पीवीआर में ११.१५ बजे शुरू हुआ जिसका विरोध करने कोई नहीं आया।
पुराने शहर में मेटरों टॉकिज में भी पद्मावत रिलीज हुई । यहां एसआई पृथ्वीसिंह तोमर सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाले हुए थे। खारा कुआ थानासा, कोतवाली तथा महाकाल थाने से पुलिस बल, महिला पुलिस बल बुलवाया गया था। पहला शो यहां भी बिना किसी प्रभावी विरोध के शुरू हो गया। मेटरों टॉकिज में भी चार शो दिखाए जाना है। दोनों ही टॉकिजों में पहले शो में डरते डराते कुछ दर्शक फिल्म देखने पहुंचे। हालांकि सुप्रीम कोर्ट से रिलीज को हरी झण्डी मिलने तथा इन्दौर में पिछले सप्ताह फिल्म के रिलीज हो जाने के बाद भी लोगों में फिल्म देखने के प्रति डर का माहौल नजर आया।