- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजा ‘जय श्री महाकाल’: वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, भस्म आरती में दिव्य रूप में हुए बाबा के दर्शन
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का संत करेंगे निरीक्षण: स्वामी माधवाचार्य डाकोर के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे उज्जैन पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल, अखाड़ों और श्रद्धालु सुविधाओं का होगा जायजा
- रजत चंद्र, भांग-चंदन और पुष्पों से सजे बाबा महाकाल: भस्म अर्पण के बाद मिले दिव्य दर्शन, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- 50 फीट गहरे कुएं में गिरी गर्भवती गाय: 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला, ग्राम जैथल टैक की घटना; पुलिस-ग्रामीणों ने मिलकर बचाया
पुष्पा बालिका भवन से दो बालिकाएं भागी
उज्जैन। पुष्पा बालिका भवन होस्टल में रहने वाली इंदौर की दो बालिकाएं कल सुबह 11 बजे होस्टल से मौका पाकर भाग निकलीं। होस्टल संचालक ने बालिकाओं के अपहरण की शिकायत माधव नगर थाने में दर्ज कराई। तलाश के बाद पुलिस को पता चला कि दोनों बालिकाएं इंदौर में अपने घर पहुंच चुकी हैं। पुलिस ने बालिकाओं व परिजनों से चर्चा की है।
पुष्पा मिशन हास्पिटल कम्पाउण्ड में संचालित होने वाले पुष्पा बालिका भवन होस्टल से इंदौर के चौरसिया नगर में रहने वाली 9 वर्षीय बालिका और इंदौर के ही महाराणा प्रताप नगर में रहने वाली 12 वर्षीय बालिका कल सुबह 11 बजे होस्टल में स्थित पीछे के गेट से भाग निकलीं। इस दौरान होस्टल के बच्चे अपने दैनिक कार्य में लगे हुए थे।
होस्टल से बालिकाओं के भागने के सीसीटीवी फुटेज होस्टल प्रबंधन ने देखे और दोनों की तलाश प्रारंभ की। उनके परिजनों से फोन पर संपर्क भी किया गया। जब दोनों बालिकाओं का कोई पता नहीं चला तो पुष्पा बालिका भवन पुष्पा मिशन हास्टिल कम्पाउण्ड संचालक फादर जेकब पिता पी.सी. वर्की ने माधव नगर थाने पहुंचकर दोनों बालिकाओं के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बालिकाओं की तलाश प्रारंभ की और रात में पता चला कि दोनों बालिकाएं अपने घर इंदौर पहुंच चुकी हैं।
इस पर पुलिस ने बालिकाओं से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि होस्टल में डांट दपट होती है और घर की याद आ रही थी इस कारण बस में बैठकर इंदौर आ गईं। मामले में जांच कर रहे एसआई चौबे ने बताया कि होस्टल संचालक फादर जेकब, बालिकाओं और उनके परिजनों के बयान लेना है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी, जबकि फादर जेकब ने चर्चा में बताया कि दोनों बालिकाएं दो दिन पहले ही दशहरे की छुट्टियां मनाकर घर से लौटी थीं। दोनों बालिकाएं होस्टल के पिछले गेट से गईं जो सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है। बालिकाएं होस्टल से क्यों गई यह नहीं पता।