- महाकाल मंदिर पहुंचे अनुपम खेर, शुभांगी दत्त और सिंगर अमित भल्ला: अलग-अलग आरतियों में हुए शामिल, नंदी हॉल में किया पूजन; मांगी मनोकामना
- सिंहस्थ 2028 से पहले कार्रवाई तेज: उज्जैन में 4 अवैध निर्माण ढहाए, 3 को मिला 2 दिन का समय
- महाकाल में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद राजा स्वरूप में दिए दर्शन, गूंजा जयकारा
- उज्जैन में फिरोजिया ट्रॉफी फाइनल देखने पहुंचे CM मोहन यादव: विजेता को ₹1 लाख, उपविजेता को ₹51 हजार अतिरिक्त इनाम
- सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को नई सौगात: CM मोहन यादव ने 18 करोड़ की सड़क का किया लोकार्पण, कहा - सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखकर हो रहा विकास
पूर्व सांसद के मैरिज गार्डन की शिकायत निगम की टीम मोहलत देकर लौट आई
मालनवासा की रिद्धि विहार कॉलोनी में पूर्व सांसद प्रो. चिंतामणि मालवीय के मैरिज गार्डन की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि उनके गार्डन में बनाए चौकीदार के कमरे से पड़ोसी का वेंटिलेशन ढंक गया है।
मंगलवार को नगर निगम के जोन 6 का अमला कथित अवैध हिस्सा गिराने पहुंचा। सूचना मिलते ही मालवीय समर्थक वाटिका के आसपास जमा हो गए और निगम की कार्रवाई को रोकने का प्रयास किया। विवाद को देखते हुए निगम ने पुलिस बुलाई। पुलिस बल के साथ सीएसपी को भी मौके पर रवाना हुए। तनाव बढ़ता देख शिकायतकर्ता के समर्थक और पूर्व सांसद समर्थक को पुलिस ने हटाया। निगम गैंग से पूर्व सांसद समर्थक के बीच तकरार भी हुई। बाद में गैंग बिना कार्रवाई लौट गई। निगम से मिली जानकारी के अनुसार वाटिका त्रिवेणी विहार की प्राधिकरण योजना में आवासीय क्षेत्र में आती है। मालवीय ने संबंधित वाटिका में व्यवसायिक उपयोग शुरू कर दिया है। जोन 6 की बिल्डिंग निरीक्षक साधना चौधरी के अनुसार रिद्धि विहार में पूर्व सांसद प्रो. मालवीय के मैरिज गार्डन से पड़ोसी का वेंटिलेशन बंद होने की शिकायत मिलने पर प्रो. मालवीय को कई बार नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। न ही संबंधित हिस्सा हटाया। इसके बाद कार्रवाई के लिए आना पड़ा। मंगलवार को अतिक्रमण हटाने पहुंचे तो प्रो. मालवीय के साथ उनके समर्थक आ गए। प्रो. मालवीय ने मामले को लेकर निगम के वरिष्ठ अफसरों से चर्चा की है। उन्हें सात दिन की मोहलत दी है। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो आगे की कार्रवाई करेंगे।