- महाकाल मंदिर पहुंचे सुनंदा शर्मा और मनीष मल्होत्रा: नंदी हॉल से किए दर्शन, लिया आशीर्वाद
- एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने महाकाल में की भस्म आरती: सुबह 4 बजे पहुंचीं, 2 घंटे तक रहीं शामिल
- श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के भस्म आरती, दिव्य श्रृंगार के साथ हुए बाबा महाकाल के दर्शन; आरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु
- पंचकोशी यात्रा 12 अप्रैल से: 2 दिन पहले ही उज्जैन पहुंचने लगे श्रद्धालु, हर साल 2-3 लाख की भागीदारी
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद हुआ दिव्य श्रृंगार, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
पोहा फैक्ट्री डालने के नाम पर पार्टनर से 26 लाख की धोखाधड़ी
उज्जैन। मक्सीरोड़ उद्योगपुरी में पोहा फैक्ट्री संचालित करने वाले व्यक्ति ने अपने दोस्त के साथ पार्टनरशिप में दूसरी फैक्ट्री शुरू करने की बात कहकर 26 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। माधव नगर पुलिस ने जांच के बाद मामले में धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि जयप्रकाश मिश्रा पिता सूर्यमणी मिश्रा 55 वर्ष निवासी पूजा नगर जयसिंह नगर के पास के दोस्त लोकेश निवासी गोपालपुरा पहुंचा और नागझिरी उद्योगपुरी में नई पोहा फैक्ट्री पार्टनरशिप में शुरू करने की बात कही। जयप्रकाश मिश्रा और लोकेश दोनों ने बैंक में ज्वाइंट अकाउंट खुलवाया जिसमें जयप्रकाश ने 16 लाख रुपये जमा कर दिये। लोकेश ने कहा कि बाकि रुपये बैंक लोन के माध्यम से अकाउंट में आएंगे लेकिन बैंक से रुपया नहीं आया। इस दौरान लोकेश ने अकाउंट से 16 लाख रुपये निकाल लिये और जयप्रकाश के घर से भी 9 लाख रुपये नगद ले लिये लेकिन फैक्ट्री शुरू नहीं की।