- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
प्याज बेचने वाले 625 किसानों को ढाई महीने बाद भी नहीं मिले 3.3 करोड़ रुपए
उज्जैन | समर्थन मूल्य पर प्याज बेचने वाले 625 किसानों को ढाई महीने बाद भी 3.3 करोड़ रुपए नहीं मिले हैं। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की घोषणा के बाद 4 जून से जिले में प्याज की खरीदी शुरू हुई थी। 30 जून तक सरकार ने प्याज खरीदे। तय था कि जिन किसानों को भुगतान सीधे खाते में किया जाएगा वह भी सात दिन के अंदर लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ढाई महीने बाद भी किसान प्याज के भुगतान का रास्ता देख रहे हैं। तराना विधायक अनिल फिरोजिया ने जियोस की बैठक में प्रभारी मंत्री भूपेंद्रसिंह को इस संबंध में अवगत कराया था। उनका कहना है कि केवल उन्हीं के क्षेत्र के किसानों का प्याज का भुगतान बाकी नहीं है। पूरे जिले में यही स्थिति है। प्रभारी मंत्री के निर्देश पर कलेक्टर संकेत भोंडवे ने शुक्रवार को सरकार को एक पत्र लिखा है।