- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
प्रदेश की पहली कंट्रोल दुकान, जहां मिल रहा आटा के साथ डाटा
अब्दालपुरा स्थित संत परमहंस उपभोक्ता भंडार शासकीय उचित मूल्य की कंट्रोल दुकान से बुधवार से आटा (राशन) के अलावा अब इंटरनेट डाटा भी मिलने लगा है। पहले ही दिन इस दुकान से करीब 35 ग्राहकों ने इंटरनेट कनेक्शन लिया है। खास बात यह कि 5 से 10 रुपए तक जितने का नेट बैलेंस चाहिए, जरूरतमंद ले सकते हैं और स्पीड भी ज्यादा है।
दरअसल उक्त कंट्रोल दुकान पर वाई-फाई डाटा की सुविधा पीएम वाणी (वाई-फाई एक्सेस इंटरफेस) योजना के शुभारंभ से चालू हो पाई है। इस योजना से जुड़ने व लोगों को सेवा देने वाली जिले की एवं प्रदेश की यह पहली कंट्रोल दुकान है। योजना का शुभारंभ कलेक्टर आशीष सिंह व पीएम वाणी के डाटा एयर मेक्सटेक के निर्देशक घनश्यामसिंह राठौर ने किया।
योजना के तहत दुकान में मॉडम लगाकर उसे पीडीओ यानी पब्लिक डॉटा ऑफिस या यूं कहे कि इंटरनेट सेंटर बनाया है। इसकी रेंज आसपास के 300 मीटर एरिया की हैं। इस रेंज के जरूरतमंद पीएम वाणी को सर्च कर रजिस्ट्रेशन के बाद वाई-फाई व इंटरनेट सेवा का उपयोग करने लगे हैं।
तेज इंटरनेट
रवि गोयल ने बताया उसने 10 रुपए प्रतिदिन का इंटरनेट डाटा मोबाइल पर पीएम वाणी में रजिस्ट्रेशन कर प्राप्त किया है। इंटरनेट स्पीड भी अच्छी मिल रही है। पीएम वाणी के डाटा एयर मेक्सटेक के निर्देशक राठौर ने बताया कि दुकान को कनेक्ट करने के लिए जो मॉडम उपयोग किया है, वह मेड इन इंडिया का है। घनश्याम ने बताया वाई-फाई शुरू होते 35 उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है।
शहर व जिले में 200 कंट्रोल दुकानों को पीएम वाणी से जोड़ने का लक्ष्य
जिला आपूर्ति नियंत्रक एमएल मारू ने बताया कि पीएम वाणी से शहर व जिले की करीब 200 कंट्रोल दुकानों को जोड़ा जाएगा। इससे जहां उपभोक्ता को अतिरिक्त आय होगी, वहीं जरूरतमंदों को सस्ते में हाईस्पीड का इंटरनेट डाटा भी मिलने लगेगा। योजना का बड़ा उद्देश्य डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देना है। कंट्रोल दुकानों के साथ ही छात्रावासों को भी योजना से जोड़ेंगे, ताकि स्टूडेंट को फायदा मिल सके।