- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
प्रदेश में पहली बार उज्जैन में आयोजित हो रही राष्ट्रीय स्तरीय सायकल पोलो प्रतियोगिता का शुभारंभ
उज्जैन : उज्जैन नगर निगम द्वारा अटल खेल मेला अन्तर्गत आयोजित तीन दिवसीय अमर शहीद कैप्टन स्व. संदीप जैन स्मृति राष्ट्रीय सायकल पोलो प्रतियोगिता का शुभारंभ ऊर्जा मंत्री म.प्र. शासन श्री पारस जैन के मुख्य आतिथ्य एवं योजना आयोग पूर्व उपाध्यक्ष श्री बाबुलाल जैन, निगम अध्यक्ष श्री सोनू गेहलोत के विशेष आतिथ्य तथा महापौर श्रीमती मीना विजय जोनवाल की अध्यक्षता में महानंदा नगर स्पोर्ट एरीना पर किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुकाबला प्रादेशिक सेना विरूद्ध इंडियन एयरफोर्स के मध्य खेला गया था जिसमें इंडियन एयरफोर्स ने 9-12 से जीत प्राप्त की। प्रतियोगिता 24 जनवरी से 27 जनवरी तक आयोजित की जा ही है यह प्रतियोगिता प्रदेश में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रही है।
प्रतियोगिता संयोजक श्री विवेक उदगीर एवं सहसंयोजक श्रीमती लीला वर्मा द्वारा उपस्थित अतिथियों का पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया। प्रतियोगिता के आरंभ में अतिथियों द्वारा खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया गया तथा महापौर श्रीमती मीना जोनवाल द्वारा ध्वज फहराकर कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
प्रतियोगिता सचिव श्री मनोज राजवानी ने बताया कि प्रतियोगिता में भारतीय वायु सेना, भारती थल सेना, टेरीटोरियल आर्मी, केरला, यूपी, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश की टीमें भाग ले रही है।
इस अवसर पर पार्षद श्री सुनील बौरासी, नगर भाजपा महामंत्री श्री सुरेश गिरी, श्री गजानंद, श्री के.के. नायक, श्री आशोक वापट, श्री उल्लास वैद्य, श्री अजय भावे, उत्कर्ष सेंगर आदि उपस्थित रहे।