- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
- महाकाल मंदिर में गुरुवार को दो राज्यों के मंत्री पहुंचे: भस्म आरती में गोवा के कैबिनेट मंत्री, दद्योदक आरती में दिल्ली के गृह मंत्री ने किए दर्शन
- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
प्रशासन का यूटर्न, कहा- प्रयोग के तौर पर लगाया भस्मारती दर्शन शुल्क
उज्जैन । ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर में भस्मारती को सशुल्क करने के विरोध में युवक कांग्रेस ने सोमवार दोपहर 12.30 बजे महाकाल से रैली निकाली। प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी, उपाध्यक्ष चंद्रभानसिंह चंदेल, विवेक यादव, अरुण वर्मा सहित 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पुलिस को तरणताल के सामने रोक लिया, वे कलेक्टोरेट जाना चाहते थे। कार्यकर्ता बाइक छोड़कर पैदल आगे बढ़े तो पुलिस जवान अड़ गए। दोनों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। लंबी बहस के बाद एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी और एसडीएम क्षितिज शर्मा को मौके पर बुलाया। अफसरों ने मांगें सुनी और ज्ञापन लिया। एडीएम सूर्यवंशी ने कहा भस्मारती को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी। इसे दूर करने के लिए प्रयोग के तौर पर सशुल्क किया है। 20-25 दिन तक फीडबैक लेंगे। कमियां आने पर सुधार करेंगे।