- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
प्राकृतिक संसाधन और कचरे पत्तियों से बताया ईंधन बनाना
उज्जैन | विश्व जैव ईंधन दिवस पर गुरुवार को उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम हुआ। आमजन को जनजागरण करने के लिए जैव ईंधन सोलर, पेट्रोलियम के स्टाल भी लगाए जो कि वैकल्पिक ऊर्जा के रूप में देखे जाते हैं। साथ ही उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम के पहले चरण में ऊर्जा मंत्री पारस जैन, महापौर मीना जोनवाल, विधायक मोहन यादव, भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी, नगर भाजपा अध्यक्ष इकबालसिंह गांधी, यूडीए अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल व भाजपा खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष विशाल राजोरिया के आतिथ्य में एनवायसीएस के कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा तथा ईंधन के परंपरागत स्रोतों के अलावा कई अन्य प्राकृतिक संसाधन एवं कचरे व पत्तियों से ईंधन का निर्माण व अन्य जानकारी दी। पौधारोपण व प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी हुआ। पश्चात पुरस्कार वितरण किया गया। दूसरे चरण में अतिथि वक्ता प्राचार्य भरत व्यास व डॉ. एसके कौशिक ने जैव ईंधन की महत्ता व निर्माण विधि तथा गुणवत्ता पर वक्तव्य दिए। विद्यार्थियों को जैव ईंधन के प्रति प्रोत्साहित भी किया गया। बीपीसीएच के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप पांडा भी उपस्थित थे। संचालन रजत मेहता ने किया। कार्यक्रम संयोजक एनवायसीएस के स्टेट हेड विशाल राजोरिया थे।