- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
- राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म अर्पित होते ही गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
प्रापर्टी विवाद के चलते घर के बाहर बुलाकर युवक को गोली मारी, मौके पर ही मौत
उज्जैन : बदमाशों ने युवक से घर से बाहर बुलाया और गोली मार दी। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना बीती रात 10 बजे चिमनगंज थाना क्षेत्र की है। हत्या प्रॉपर्टी विवाद के चलते हुई। पुलिस ने बताया अनीस खां पिता गुल्लू खां निवासी यादव नगर को इरशाद मेवाती और मामा उर्फ सलमान उर्फ शबाब ने गोली मार दी। 2 फीट की दूरी से सीने के दाहिनी तरफ गोली लगी, जिससे घटना स्थल पर ही अनीस की मौत हो गई। गोली चलने की घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिला अस्पताल में पत्नी चिल्लाकर रोते हुए आरोपियों के नाम बोल रही थी। थोड़ी देर बाद जिला अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद यादव नगर क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया। आरोपी अभी तक गिरफ्त में नहीं आ पाए।